फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आलू भंडारण दर 280 रुपये क्विंटल करने का निर्णय

Mon, 05 Feb 2024 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रविवार को जिला फिरोजाबाद कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की बैठक नेहा अतिथि गृह में संपन्न हुई। बैठक में शीतगृह स्वामियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही किसान की ड्यूटी के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यूनियन अध्यक्ष दिनेश चंद्र राठौर ने कहा कि शीतगृह में दो वर्ष से किसान की ड्यूटी के बारे में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जबकि स्टाफ का खर्च, पल्लेदार खर्च, बिजली बिल खर्च व सरकार द्वारा भी एनओसी लेने के लिए कई प्रकार के सरकारी खर्च कोल्ड स्वामी को वहन करने पड़ते हैं। ऐसे में कोल्ड स्टोरेज में ड्यूटी बढ़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कोल्डस्टोर यूनियन के पदाधिकारी सभी शीतगृह स्वामी की सहमति से कोल्डस्टोर की ड्यूटी 280 रुपये प्रति क्विंटल वर्ष 2024 के भंडारण के लिए करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुकेश जादौन, श्रीपाल सिंह, राघवेंद्र, लक्ष्मीचंद्र यादव, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें