फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime : फिरोजाबाद में डेबिट कार्ड बदलकर होमगार्ड के खाते से निकाले एक लाख रुपये

Fri, 29 Jul 2022 01:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एक युवक ने मदद के नाम पर होमगार्ड का डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसके खाते से रकम निकाल ली। जब होमगार्ड के मोबाइल पर मैसेज पहुंचा तो वह हैरान रह गया। 
विज्ञापन
पीड़ित होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में ट्रैफिक विभाग में तैनात होमगार्ड का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। शातिर ने 50-50 हजार करके दो बार में उसके खाते से रकम निकाली गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन


सिरसागंज के गांव नगला धर्म निवासी होमगार्ड शिवकेश कुमार ट्रैफिक विभाग में ड्यूटी कर रहे हैं। शिवकेश बृहस्पतिवार को एक होटल के समीप स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। जब शिवकेश ने एटीएम में अपना डेबिट कार्ड डाला तो वहां मौजूद एक दूसरे युवक ने उन्हें रोका और बोला कार्ड ऐसे नहीं लगता है। 

ऐसे बदला डेबिट कार्ड 

उसने होमगार्ड से कार्ड लिया और अपनी जेब में रख कर अपने पास रखे दूसरे डेबिट कार्ड को डाल दिया। इसके बाद उसने कहा कि एटीएम में रकम नहीं हैं। इतना सुनने के बाद होमगार्ड ने बिना देखे एटीएम कार्ड अपनी जेब में रख लिया और थाने आ गया। जब थोड़ी देर में उसके खाते से 50-50 हजार के दो ट्रांजेक्शन हुए तो वह हैरान हो गया। 

उसने तत्काल जाकर बैंक मैनेजर संपर्क किया और खाते पर रोक लगवा दी। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने साइबर सेल को घटना के बारे में जानकारी के लिए कहा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें