फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad : चेकिंग अभियान में 27 शिक्षक मिले गैरहाजिर, तीन विद्यालयों पर लटका था ताला

Fri, 29 Jul 2022 01:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बीएसए के निर्देश पर जिला समन्वयकों की टीम ने 69 स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान 27  शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के बेसिक स्कूलों में लगातार निरीक्षण के बाद भी शिक्षक अपना रवैया नहीं बदल रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले भर के 69 स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 27 शिक्षक अनुपस्थित मिले और तीन विद्यालयों में ताला लटका मिला।
विज्ञापन


बीएसए अंजली अग्रवाल ने खंड शिक्षाधिकारियों के साथ जिला समन्वयकों की टीम को संयुक्त रूप से जसराना ब्लॉक में भेजा। जसराना में पहले भी निरीक्षण हो चुका है, ऐसे में यहां पर शिक्षक अभी अपने यहां निरीक्षण को लेकर निश्चिंत थे। 

यही वजह है कि बृहस्पतिवार को हुए निरीक्षण में तीन स्कूल खंड शिक्षाधिकारियों को बंद मिले। वहीं 27 शिक्षक और शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। बीएसए अंजली अग्रवाल ने खैरगढ़ के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं का शैक्षिक स्तर भी देखा।

यह स्कूल मिले बंद

उच्च प्राथमिक विद्यालयत पटीकरा, प्राथमिक विद्यालय पटीकरा-एक, प्राथमिक स्कूल नगला नथुआ।

यह शिक्षक मिले अनुपस्थित

मानिकचंद्र वर्मा, कमलेश कुमारी, आदित्य श्रीवास्तव, प्रीती, रजनीश कुमार, भगवान दास, संतोष कुमार, राकेश कुमार, रुकमनी वर्मा, उदयवीर सिंह, देशदीपक, लोकेश पाराशर, गीता देवी, रमेश चंद्र, सुमन देवी, नीरज कुमारी, शेखर सिसौदिया, सरयू, कमलेश, सुनील कुमार, उमेश चंद्र, किरन, ज्योति, राम जयावन सिंह, अमर यादव, ऊषा यादव, राजेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें