पशु चराने गए किशोर की यमुना में डूबकर मौत फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में भैंस चराने गए किशोर की यमुना में डूब कर मौत हो गई। नहाते समय उसका पैर फिसल गया। परिवार के लोगों ने काफी प्रयास के बाद शव को निकाल लिया। सुजातपुर निवासी बंटू 15 वर्ष पुत्र उदय भान दोपहर को पशु चराने के लिए यमुना किनारे गया था। कुछ देर के बाद को यमुना में नहाने के लिए उतर गया। बताया जाता है नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह यमुना में डूब गया। हादसे का लापता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके परिवारी जन भी वहां आ गए। गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद शाम को किशोर का शव बरामद कर लिया। किशोर के शव को देख परिवारी जनों ने लगे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया वह उसे घर ले गए।