फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

- मृतका के घरवालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। मोहल्ला शंभूनगर में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने पर घरवाले फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। मृतका के परिजन ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
नेहा (22) पत्नी यादवेंद्र मोहल्ला शंभूनगर की शादी दो माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद दसवीं की विदाई के बाद 20 दिन पूर्व यादवेंद्र उसको ससुराल से लेकर घर आया था। पत्नी को घर पर छोड़ कर वह ड्यूटी चला गया। घर पर पत्नी सास प्रभा देवी और ससुर विजेंद्र सिंह के साथ रह रही थी। सोमवार सुबह वह कमरे में चुन्नी लटकी मिली। विवाहिता की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी करुण क्रंदन करते हुए थाना पहुंच गये। मृतका की मां सुमन देवी का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। अगर उसकी बेटी ने आत्महत्या की थी, तो शव क्यों नहीं देखने दिया। सुमन ने बताया कि नेहा चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी और 20 दिन पूर्व घर से उसकी दसवीं की विदाई की थी। सीओ कमलेश कुमार का कहना है कि मृतका के परिजन आ गये हैं। उनके द्वारा जो तहरीर दी जाएगी, उस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो देख हुआ था दोनों में झगड़ा
मृतका की मां सुमन देवी का कहना है कि दो दिन पूर्व यादवेंद्र अपने घर आया था। जब शनिवार सुबह नहा रहा था, तभी नेहा ने उसका मोबाइल फोन को चेक किया। जिसमें उसे पति के साथ एक लड़की की फोटो दिखी। इसे लेकर दोनों में कहा सुनी हुई थी। दोनों में विवाद बढ़ गया तो रविवार सुबह यादवेंद्र गुड़गांव चला गया। आरोप यह भी है कि उसने वहां जाकर अपना 50 हजार रुपये का मोबाइल भी फोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी को धकेलना पड़ा स्ट्रेचर
शिकोहाबाद। संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को एक विवाहिता को लेकर परिजन पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। अस्पताल का स्टाफ न मिलने पर पुलिस कर्मियों ने शव को बैग में पैक किया और स्ट्रेचर पर रख कर बाहर गाड़ी तक लाए और उसे गाड़ी में रख कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृत महिला शंभूनगर की बताई गई। यह देखकर वहां मौजूद लोग अस्पताल के कर्मचारियों को कोसते नजर आए। सीएमएस डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा बोले, जिस समय पुलिस कर्मी शव को ले जा रहे थे, उस समय स्टाफ अन्य मरीजों की देखभाल में लगा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें