फंदे पर लटका मिला महिला का शव
- दो माह पूर्व हुआ था विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/सिरसागंज। रविवार रात महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी प्रीति (20) ने रविवार रात घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। महिला के शव को देख परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रीति का विवाह दो माह पूर्व सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी ओमकार के साथ हुआ था। प्रीति मूलरूप से इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर की रहने वाली है। प्रीति की मौत की खबर पर मायके वाले भी जिला अस्पताल आ गए थे। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर मलिक बोले, महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। पीड़ित परिजन यदि तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।