कठफाेरी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर औरैया के युवक का शव मिला है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।
औरैया के गांव अमावता निवासी शिव सिंह का शव बृहस्पतिवार को सिरसागंज क्षेत्र के लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बछैला बछैली के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस तलाशी में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मृतक के बेटे सोनू के मुताबिक उसके पिता लंबे समय से बीमार थे। वह राजस्थान के भीलवाड़ा में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। बुधवार शाम घर के लिए निकले थे। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही युवक के शव को घर ले गए।