फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Mon, 18 Mar 2024 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कैटरिंग का काम करने वाले एक युवक का शव रेल ट्रैक पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। वहीं मृतक के परिजनों ने मोहल्ला के तीन युवकों पर पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगाया है। थाना पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पंकज (20) निवासी फुलवारी थाना दक्षिण का निवासी था। युवक का पंकज की बीती रात ट्रेन से कट कर मौत हो गई। उसका क्षत विक्षत शव रेल ट्रैक के समीप पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। परिजन के मुताबिक पंकज कैटरिंग का काम करता था। वहीं मृतक के पिता कमल कुमार ने मोहल्ला के तीन युवकों पर पंकज की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मृतक के पिता ने पूछे जाने पर बताया कि बीते रात को मोहल्ला निवासी तीन युवकों ने मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाते हुए उसके पुत्र के साथ मारपीट की थी। घर में रखी एलईडी,गैस सिलेंडर और सात हजार की नकदी के साथ उसके पुत्र पंकज को भी उठा कर ले गए। तथा रात में पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी।तथा शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया। वहीं लाइपार थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि युवक की मौत के मामले में अभी कोई तहरीर मृतक के परिजन की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें