आजाद नगर नाले में मिला युवक का शव
फिरोजाबाद। मोहल्ला आजाद नगर स्थित नाले में युवक का शव मिलने की सूचना पर लोग एकत्रित हो गए। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष लाइनपार इंदल सिंह ने बताया कि चेहरे पर हल्की चोटों के निशान है। हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। संवाद