जिले के 37662 वृद्ध, दिव्यांग मतदाता घर से करेंगे मतदान
फिरोजाबाद। जिले के 37662 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से ही मतदान कर सकेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से बूथवार ऐसे वोटरों का चिह्नांकन कर लिया है। आयोग ने कोविड से प्रभावित मतदाताओं के लिए भी ऐसी ही व्यवस्था की है।
फिरोजाबाद जिले में तीसरे चरण में मतदान होगा। आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की सूची तैयार की है। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 80 वर्ष से अधिक आयु के 26203 एवं दिव्यांगजन मतदाताओं की संख्या 11459 है।
किस आयु वर्ग के जिले में कितने हैं वोटर.....
18 से 19 वर्ष के 24437, 20 से 29 वर्ष के 42449, 30 से 39 वर्ष के 495074, 40 से 49 वर्ष के 368013, 50 से 59 वर्ष के 279081, 60 से 69 वर्ष के 155953, 70 से 79 वर्ष के 73930, 80 से 89 वर्ष के 21965, 90 से 99 वर्ष के 3831, 100 वर्ष से अधिक के 407