फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 02 Nov 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जसराना। बचपन से अपनी बुआ के यहां रह रहे युवक का शव शनिवार की सुबह एलआर इंटर कॉलेज के मैदान में पेड़ पर लटका मिला। शव लटके होने की सूचना पर परिजन एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनाक्रम की परिजनों एवं ग्रामीणों से जानकारी ली। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सिरसागंज के बहादुरपुर निवासी विजेंद्र उर्फ बबलू (27) अपने भाई शीलेंद्र के साथ बचपन से थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतकपुर में बुआ के घर पर रहता था। वर्तमान में वह पंजाब की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। मृतक की बुआ के लडके धर्मेंद्र बाबू निवासी अकबरपुर कुतकपुर ने बताया कि दिवाली के मौके पर विजेंद्र घर आया था। उसके बाद भाईदूज के बाद वह वापस नौकरी पर चला गया। शनिवार की सुबह एलआर इंटर कॉलेज के मैदान में लगे पेड़ पर बने फंदे पर उसका शव लटका मिला है। युवक का शव मिलने की जानकारी पर परिजन एवं थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। बुआ के बेटे ने बताया कि भाईदूज के मौके पर नौकरी पर गया विजेंद्र एलआर इंटर कॉलेज के कैसे पहुंच गया इसकी जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडे ने बताया युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। मामले की जानकारी की जा रही है। मौत का सही कारण जानने को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें