फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव

Wed, 28 Feb 2024 07:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। बुधवार की सुबह सिरसागंज पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कौरारा बुजुर्ग के पास से गुजरी रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पहले तो पुलिस ने ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास कराया, लेकिन कोई भी उसे नहीं पहचान सका। शव की स्थिति देख कर पता चल रहा था कि ट्रेन से कोई यात्री गिरा है। तलाशी करने पर उसके पास से कोई सामान नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें