फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव

Thu, 25 May 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। कस्बे में निर्माणाधीन मकान में बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार सुबह पीआरवी की गाड़ी हाईवे पर गांव रूधावली के अपने प्वाइंट पर पहुंची तो वहां एक निर्माणाधीन केपी सिंह मकान में एक युवक लेटा दिखा। काफी देर तक युवक के शरीर में कोई हरकत नहीं होती दिखी तो पुलिस ने उसे उठाने का प्रयास किया। तब पुलिसकर्मियों को पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पीआरवी के सिपाहियों द्वारा थाने में दी गई। क्षेत्राधिकारी सिरसागंज प्रवीण कुमार तिवारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सीओ सिरसागंज प्रवीण तिवारी ने बताया कि एक निर्माणाधीन मकान में एक अज्ञात युवक (40) शव पड़ा मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक के शरीर पर केवल लाल रंग का अंडरवियर और सफेद बनियान थी। मकान हाईवे के किनारे हैं, कई दिनों से काम नहीं हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें