बस स्टैंड पर मिला युवक का शव
फिरोजाबाद। बस स्टैंड पर युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी है।
शनिवार दोपहर दक्षिण थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव बस स्टैंड पर है। शव के पास से पुलिस ने एक बैग बरामद किया। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर दवाओं के साथ एक मार्कशीट भी मिली। यह श्यामलाल पुत्र रामस्वरुप निवासी रायगढ़ जिला कन्नौज की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही कन्नौज पुलिस को शव मिलने की सूचना दे दी। थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार का कहना है कि युवक का शव मिला है। जिसकी उम्र करीब 45 साल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के पास जो बैग मिला था। उसके अंदर से एक मार्कशीट मिली गई है। जिस पर श्यामलाल अंकित है। परिजनों के आने के बाद ही युवक के शव की सही पहचान हो सकेगी।