फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड स्थित नहर में एक युवक का शव पानी में उतराता देख आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे के करीब स्टेशन रोड स्थित नहर में लगभग 30 वर्षीय युवक का शव उतराता हुआ देखा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है।
युवक का चेहरा काला पड़ गया था। जैसे एसिड डालकर उसका चेहरा जलाया गया हो। उसकी एक बगल से खून बह रहा था। शव लगभग दो से तीन दिन पुराना मालूम पड़ रहा है। युवक काली पैंट और लाल शर्ट सफेद छींट की पहने हुए है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने अथवा उसकी शिनाख्त होने पर ही सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें