फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव रेलवे लाइन पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला हिमायूंपुर गौतमनगर गली नंबर पांच निवासी महिला रविवार की शाम को लापता हो गई। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सोमवार को महिला का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला है।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के मोहल्ला हिमायूंपुर गौतमनगर गली नंबर पांच निवासी संध्या उर्फ लक्ष्मी (25) पत्नी मुन्नेश जाटव रविवार की शाम को सात माह के बेटे ब्राइट को घर पर छोड़कर लापता हो गई थी। परिजनों ने महिला की खोजबीन की। काफी खोजने के बाबजूद नहीं मिला तो फिर थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के साथ परिजनों ने रेलवे लाइन के किनारे खोजना शुरू किया। सोमवार को रेलवे लाइन पर मरघटी के पास महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों ने मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी। थाना सिरसागंज के धरमई स्थित मायके से पिता एवं अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतका का पति मुंबई में रहकर काम करता है।
विज्ञापन

एसएचओ दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि महिला ने गृहकलह से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है पहले महिला के लापता होने की सूचना परिजनों ने दी थी। उसका शव रेलवे लाइन के किनारे मिला। उन्होंने कहा कि मायके पक्ष के लोग कोई तहरीर देंगे तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें