शिकोहाबाद। कोल्ड स्टोर से 265 पैकेट आलू भोपाल मंडी भेजे गए आलू चालक सहित लापता हो गए। वाहन चालक का फोन भी बंद जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
गांव नसूपुर संजैती निवासी अनुज कुमार ने 3 अक्टूबर को न्यू सत्यदेव कोल्ड स्टोर मैनपुरी रोड शिकोहाबाद से 265 पैकेट आलू खरीदकर पाठक ट्रेडिंग कंपनी करोड मंडी भोपाल के लिए मां भगवती रोड लाइन्स एंड कमीशन एजेंसी से वाहन भाड़े पर लेकर भेजा था। पीड़ित का आरोप है कि आलू के पैकेट भोपाल नहीं पहुंचे। चालक का मोबाइल फोन बंद जा रहा है। अनुज और और कमीशन एजेंसी संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।