फरिहा थाना क्षेत्र के गांव इटारी के समीप बरातियों से भी डीसीएम पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक लोग घायल हो गए। बरात खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हाथवंत से एटा जा रही थी। सूचना पर थानाध्यक्ष फरिहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों के साथ शव को जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हाथवंत निवासी नेत्रपाल ने अपने बेटे राजपाल का विवाह एटा निवासी युवती के साथ तय किया था। सोमवार शाम को राजपाल की बारात में शामिल होेने के लिए राजा, रामसेवक, चतुरी, राकेश, विजय कुमार, जितेंद्र, प्रीतम, अनिल, कल्पेश, हरीओम, नेत्रपाल, जैस चंद्र दुबे, गंगा प्रसाद, बच्चन सिंह के साथ हरीशंकर पुत्र हुकुम सिंह निवासी हाथवंत के साथ डीसीएम में सवार होकर एटा जा रहे थे। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव इटारी के समीप तेज गति के कारण चालक ने डीसीएम से संतुलन खो दिया और बरातियों से भरी डीसीएम मार्ग किनारे खंदी में पलट गई। बरातियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं हरीशंकर पुत्र हुुकुम सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दर्दनाक हादसे की जानकारी पर मृतक और घायलों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष फरिहा ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां मोढ़ है। गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण चालक संतुलन नहीं बना सका और हादसा हो गया। शव का पोस्टमार्टम करा परिवारीजनों को सौंपा जाएगा।
घायलों को नसीब नहीं हुए अस्पताल में बैड
आपात कालीन विभाग के वार्ड में घायलों को अस्पताल में बेड तक नसीब नहीं हुए। एक-एक बेड पर तीन से चार तक मरीजों को लेटाया गया। वहंी कुछ मरीज बैठकर उपचार कराने को विवश हुए।
जमीन पर गिर पड़ा घायल
गंभीर रूप से घायल युवक को परिवारीजन जिला अस्तपाल लेकर पहुंचे। इसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मचारी गंभीर नजर नहीं आए। ड्रिप और बोतल लगाने के साथ ही उसे बेंच पर लेटा दिया गया। यहां से वह जमीन पर गिर पड़ा।