फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेटी ने आत्महत्या नहीं की, मजबूर किया गया

Sun, 03 Aug 2025 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला के पूर्व विधायक शनिवार को बेटी की आत्महत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लखनऊ पहुंच गए। शनिवार सुबह वह परिजन के साथ निकले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वह महानगर थाने में तहरीर देंगे। थाना उत्तर क्षेत्र में नगला करन सिंह निवासी राकेश बाबू पूर्व विधायक हैं। उनकी छोटी बेटी नीतेश कुमारी ने बुधवार दोपहर लखनऊ स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। नीतेश के पति मुकेश प्रताप सिंह सीबीसीआइडी में एएसपी के पद पर तैनात हैं। पूर्व विधायक का आरोप था कि बेटी नीतेश का पति उसे प्रताड़ित करता था।बताया कि बेटी नितेश ने अपने बेटे को किसी बात पर पीट दिया था, इसका सीसीटीवी फुटेज दिखाकर मुकेश ने प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दी थी। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पूर्व विधायक राकेश बाबू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। कहा कि बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें