फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सुभाष चौराहे पर रोडवेज बस के नीचे उसे उठा धुआं, यात्रियों में मची खलबली

Sun, 03 Aug 2025 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। एटा से आगरा जा रही रोडवेज बस के नीचे से उठते धुआं को देख यात्रियों में खलबली मच गई। बस के सुभाष चौराहे पर रुकते ही बस में आग लगने की आशंका पर यात्री बाहर निकल भागे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने धुआं पर काबू पाया। कंडक्टर ने बस के यात्रियों दूसरी बस में बैठाते हुए आगरा के लिए रवाना किया। घटना शनिवार दोपहर 12.30 बजे करीब की है। एटा डिपो की एक रोडवेज बस एटा से यात्रियों को लेकर आगरा जा रही थी। बस में कुल 20 यात्री सवार थे। बस टूंडला एटारोड पर बस स्टैंड के सामने पहुंची तभी बस के नीचे से तेजी से उठ रहे धुआं की लोगों ने बस में सवार यात्रियों को दी। चालक ने सुभाष चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे बस को रोक दिया। बस रुकते ही उसमें सवार यात्री निकलकर बाहर भागे। यह नजारा देख सुभाष चौराहा पर तैनात पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को बस से दूर करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बस के नीचे से उठ रहे धुआं पर काबू पाया। इस बीच करीब 20 मिनट तक रोडवेज बस चौराहा पर खड़ी रही। गनीमत रही बस के सुभाष चौराहे पहुंचने पर बस के नीचे से धुंआ उठा। अगर रास्ते में चलती बस से धुआं उठते हुए आग लग जाती तो गंभीर हादसा हो सकता था। माना जा रहा है शाॅर्ट सर्किट की वजह से धुआं निकला था। बस परिचालक अवधेश कुमार ने बताया कि बस यात्रियों को दूसरी बस से भेज दिया गया है। वहीं बस को धीरे-धीरे आगरा ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें