फिरोजाबाद। बोहरान गली निवासी बेटी ने शुक्रवार को पिता को मुखाग्नि देकर अपना फर्ज अदा किया। बेटी ने साबित कर दिया कि बेटा और बेटी में फर्क नहीं होता। बोहरान गली निवासी सुनील कुमार शर्मा बृहस्पतिवार दोपहर टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में किसी काम से पैदल गए थे। इस दौरान वह चलते-चलते गिर गए। लोग उन्हें ट्राॅमा सेंटर लेकर गए, डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार सुनील की मौत हाॅर्ट अटैक पड़ने से हुई। उनकी बड़़ी बेटी 23 वर्षीय शिवानी हैदराबाद में रहती हैं, जबकि छोटी बेटी आरशी जोधपुर में पढ़ाई करती हैं। दोनों बेटियां देर रात घर पहुंचीं। इस कारण स्वर्णकार के शव काे 24 घंटे घर पर रखना पड़ा। बड़ी बेटी शिवानी ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गईं।