फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भारौल के पास कार में मिली 14.50 लाख रुपये की नकदी

Sat, 23 Mar 2024 02:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र के उड़नदस्ते ने कार से 14.50 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। गाड़ी चालक रुपयों के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। मामला एसडीएम सिरसागंज के संज्ञान में लाते हुए कोषागार में रुपये जमा कराए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में अवैध धन, शराब व शस्त्र आदि की जानकारी के लिए 45 टीमों को मुस्तैद किया गया है।डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव में अवैध धनराशि, शराब व शस्त्र का प्रयोग रोकने के लिए सघन छापेमारी किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत डीएम ने जिले में 45 एफएसटी टीमों का गठन किया है। ये टीमों जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में 24 घंटे काम करेंगी। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र की टीम भारौल बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कार की चेकिंग की तो उसमें एक बैग में 14.50 लाख की नकदी थी। वाहन चालक फर्रुखाबाद निवासी दिनेश चंद्र व कार में सवार मुनेंद्र सिंह निवासी मोहम्मदाबाद व लल्लाबाबू निवासी कबीरनगर मोहम्मदाबाद फर्रुखाबार से जब नकदी के संबंध में साक्ष्य मांगे तो कोई अभिलेख वह नहीं दिखा सका। उनका कहना था कि यह धनारशि आलू के लिए सिरसागंज लेकर जा रहे थे। इसके बाद उड़नदस्ते के प्रभारी अमित कुमार, हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह, मुनीष कुमार ने इसकी सूचना एसडीएम सिरसागंज एवं एआरओ विवेक राजपूत को दी। उन्होंने उक्त नकदी को जिला कोषागार में जमा करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें