फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात छात्राओं के बेहोशी का मामला : शिक्षा अधिकारियों ने दाऊदयाल कॉलेज को दी क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दाऊदयाल इंटर कॉलेज में सात छात्राओं के बेहोशी के मामले में कमेटी ने जांच रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी है। डीआईओएस ने रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज को क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन

बीते माह में सात छात्राओं के विद्यालय देरी से पहुंचने पर अंदर प्रवेश नहीं दिया था। गर्मी के कारण छात्राएं बेहोश हो गई थीं। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पूरे शहर में इस घटना का विरोध किया गया था। एबीवीपी ने इस मुद्दे को जोरों से उठाया था। मामला छात्राओं से जुड़ा होने के कारण डीआईओएस ने जांच कमेटी बनाई थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रशासन को क्लीनचिट दे दी गई है।
डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया गया है। वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ता सुधांशु का कहना है कि जिले स्तर के लोगों का कहना है कि जांच शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कराई गई है। इसके कारण क्लीन चिट दी गई है। जबकि यह जांच एडीएम स्तर से कराई जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें