फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने डांडिया में मचाया धमाल

विज्ञापन
आईएस होटल में भारतीय जन अधिकार सेवा समिति द्वारा आयोजित डांडिया नृत्य कार्यक्रम के प्रस्तुति द? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नवरात्रि के बाद सुहागनगरी में नवरात्रि महोत्सव की धूम मची हुई है। डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को भारतीय जन अधिकार सेवा समिति के तत्वावधान में डांडिया नृत्य का आयोजन आईएस बैंक हाल में किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब की मंडलाध्यक्ष मधु सिंह ने किया। मां की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह में माता के गीत कलाकारों द्वारा गाए गए। गीतों पर डांडिया नृत्य किया और गरवा की भी प्रस्तुतियां महिलाओं द्वारा दी गईं।
इस दौरान रितु, जौनी, सरोजनी, नायरा, सुरभि, रेशमा, अमित गुप्ता, नीतेश जैन, उमाशंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, अमृत कौर, डा. अंजली आदि उपस्थित रहे। इधर, रामाकृष्ण पैराडाइज सोसायटी में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

महिलाएं डांडिया नृत्य में जमकर थिरकी। इस दौरान अदिति, कीर्ती, कशक, वंशिका, खुशी, अनन्या, मान्या, गुनगुन, संजना, मंजरी, तनीषा, एली, सोनाली बांदिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें