फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्ट रूट से चल रहीं ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

Sun, 09 Oct 2016 01:10 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
डायवर्ट रूट से चल रहीं ट्रेनें लेट, यात्री परेशान - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करने से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। एक ओर मार्ग बदलकर चलाए जाने से ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। वहीं रेलवे को भी 35 प्रतिशत राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पांच दर्जन से अधिक ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया दिल्ली से करीब दो दर्जन से अधिक ट्रेनें गाजियाबाद-मुरादाबाद होकर सीधे लखनऊ पहुंच रही हैं। इसके चलते टूंडला से कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है। वहीं टूंडला से बरहन, हाथरथ, अलीगढ, खुर्जा, गाजियाबाद आदि स्टेेशन जाने वाले यात्रियों की संख्या न के बराबर हो गयी है। सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन रेलवे को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। शनिवार को अधिकांश यात्रियों ने जानकारी कर सड़क मार्ग से यात्रा करना उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें