फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिलिंडर में लगी आग, चार लोग झुलसे

Fri, 20 Feb 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गांव चनौरा में सिलिंडर से झुलसे लोगों को वर्न वार्ड में ले जाती एंबुलेंस। संवाद - फोटो : गांव चनौरा में सिलिंडर से झुलसे लोगों को वर्न वार्ड में ले जाती एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव चनौरा में बृहस्पतिवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। घर में मौजूद परिवार के चार सदस्य उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

हादसे में शालू (18), अनीता (40), मनोरमा (30) और दिनेश (43) झुलस गए। सिलिंडर लीकेज होने के कारण रसोई में लगी आग से चारों के हाथ झुलस गए। परिजनों और ग्रामीणों ने बिना देर किए सभी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए चारों को बर्न वार्ड में रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि सिलिंडर लीकेज के चलते आग लग गई थी। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें