फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 चौकी प्रभारियों के साथ साइबर सेल प्रभारी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने शुक्रवार को साइबर सेल प्रभारी के साथ दो अपराध निरीक्षकों और चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है।
विज्ञापन

एका में तैनात प्रभारी निरीक्षक अपराध रोशन लाल को प्रभारी निरीक्षक अपराध पचोखरा भेजा गया है। थाना एएचटीयू में तैनात अपराध निरीक्षक कमला शंकर को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। राजीव वर्मा को प्रभारी साइबर सेल भेजा गया है। साइबर सेल प्रभारी योगेश गौतम को थाना सिरसागंज भेजा गया है। गांधी पार्क चौकी प्रभारी अभिदत्त वर्मा को पुलिस लाइन, एसएसआई पचोखरा जयचंद्र बाबू को चौकी प्रभारी गांधी पार्क भेजा है।
जयवीर सिंह को एका, राजकुमार को पचोखरा भेजा गया है। हरीश कुमार को रसूलपुर से चौकी प्रभारी बछगांव भेजा है। बछगांव चौकी प्रभारी आजाद सिंह को रसूलपुर थाने की पुलिस चौकी मोहम्मदपुर और सुधीर कुमार को फरिहा से चौकी हिरनगांव भेजा गया है। संतोष कुमार को हिरनगांव से टूंडला, दुली चंद्र को पुलिस लाइन से फरिहा, सुषमा देवी को पुलिस लाइन से रसूलपुर, अलवीना पठान को उत्तर से लाइनपार, गोवर्धन राम को जौधरी नारखी से उत्तर, राजेश कुमार को थाना लाइनपार से थाना रजावली, वीरेंद्र कुमार को नारखी से पुलिस चौकी जौंधरी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें