फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद फंदे पर लटककर दी पत्नी ने जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दंपती के बीच विवाद के बाद महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। महिला की मौत की खबर पर पहुंचे मायका वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई।
विज्ञापन

मटसेना के गांव हलपुरा निवासी रेखा (22) पत्नी सुनील ने शुक्रवार दोपहर घर के अंदर फंदे पर लटक गई। महिला को फंदे पर लटका देख परिजन ने उसे फंदे से उतार लिया। महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को गांव ले गए। खबर मायके वालों को मिली तो वह भी रेखा की ससुराल हलपुरा पहुंच गए। परिजन ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
इस बीच काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी दबरई मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों समझाकर मामले को शांत कराया। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी दबरई विजय गोस्वामी ने बताया कि महिला का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पहले सुनील के साथ हुआ था। महिला का मायका आगरा के बटेश्वर में है। महिला पर कोई संतान नहीं थी। पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला ने फंदे पर लटककर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें