फिरोजाबाद। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल में रखे गए गोवंश के लिए लीड बैंक मैनेजर द्वारा 250 किलोग्राम चोकर सीवीओ को भेंट किया गया। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पर रखे गए गोवंश को जिला अग्रणी बैंक शाखा प्रबंधक संदीप खंडेलवाल ओर से 250 चाना एवं ज्वार की चुनी जिला पशु चिकित्साधिकारी को सौंपी गई। शुक्रवार को संदलपुर स्थित आश्रय स्थल पर उक्त सामग्री भेंट की गई। सीवीओ प्रभंजन शुक्ला के अनुसार यह चोकर जिले के सरकारी गोवंश आश्रय स्थल पर वितरण कराया जाएगा।