ग्राम पंचायतों को बांटा हाइपोक्लोराइड फिरोजाबाद। पंचायत उद्योग टूंडला द्वारा ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन के लिए सैकड़ों लीटर हाइपोक्लोराइड का वितरण विभिन्न पंचायतों के सचिवों को वितरित किया गया। पंचायत उद्योग टूंडला की मदद से फिरोजाबाद एवं टूंडला विकास खंड से जुडीं ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। पंचायत उद्योग टूंडला द्वारा शुक्रवार को करीब पांच लीटर से ज्यादा हाइपोक्लोराइड का वितरण लालऊ,खगरई,वाजिदपुर कुतुकपुर्र,लतुर्रा, आलमपुर जारखी आदि ग्राम पंचायतो के पंचायत सचिवों को किया गया। इस दौरान बीडीओ सदर प्रवीणा शुक्ला, हरेंद्र पाल सिंह बघेल, एडीओ राकेश कुमार,जितेद्र यादव एवं साबिर अली एवं दाऊदयाल यादव आदि मौजूद रहे।