फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट सावित्री अमावस्या पर सुहागिनों ने वृत रखकर घर पर की पूजा अर्चना

विज्ञापन
टूंडला में पतियों की दीर्घआयु के लिए वटवृक्ष की पूजा-अर्चना करतीं सुहागिनें - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वट सावित्री अमावस्या पर सुहागिनों ने व्रत रखा। कथा को सुनने के साथ बरगद के पेड़ पर धागे के साथ परिक्रमा लगाई। लॉकडाउन के कारण महिलाओं ने घरों पर ही पूजा-अर्चना की। ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा सुबह से घर में पकवान आदि बनाने के साथ वटवृक्ष (बरगद) के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा-अर्चना की जाती है। वैसे तो बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम प्रांगण, बस स्टैंड स्थित लाला कुंजीलाल की बगीची के साथ अन्य स्थानों पर सुहागिन महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना की जाती है। शुक्रवार को सुबह से सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की लकड़ी को बाल्टी में लगाकर उसकी परिक्रमा की। इस दौरान परिवार की बुजुर्ग महिलाओं द्वारा कहानी सुनाई गई। सुहागिनों ने पति को भोजन कराने के बाद भोजन किया। बच्चों को पीले धागे की माला पहनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें