फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अग्निशमन विभाग की सात टीमें सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली पर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए जिले में अग्निशमन विभाग की सात टीमें सक्रिय रहेंगी। सीएफओ ने जिलेभर की टीमों को देररात्रि तक एक्टिव मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के सभी एफएसओ से कहा है कि वह आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

होलिकोत्सव के मौके पर होलिका दहन के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में किसानों की गेहूं, जौ, सरसों एवं अरहर की फसल पककर तैयार हो गई है। होली के दहन के दौरान कोई अप्रिय घटना न होने पाए। इस लिहाज से अग्निशमन विभाग ने भी तैयारी कर ली है। इसके लिए फायरब्रिगेड की एक गाड़ी छदामीलाल जैन मंदिर सुभाष तिराहा तो दूसरी गाड़ी को रसूलपुर थाने पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। रसूलपुर वाली गाड़ी जिला मुख्यालय को कवर करेगी। फायर स्टेशन पर अलग से गाड़ी को रखा जाएगा।
सीएफओ जशवीर सिंह ने बताया कि शिकोहाबाद, टूंडला एंव सिरसागंज में फायरब्रिगेड की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। शिकोहाबाद में एक छोटी गाड़ी भी रहेगी ताकि जसराना में कहीं आग लगने की सूचना पर भेजी जा सके। उन्होंने कहा कि कहीं आग लगने की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन

आग लगे तो इन नंबरों पर दें सूचना
फिरोजाबाद 9454418461
शिकोहाबाद 9454418463
टूंडला 9454418465
सिरसागंज 7839861601
- होली पर जिले भर में फायरब्रिगेड की टीमें अलर्ट रहेंगी। फायर स्टेशन पर बने कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबरों के साथ ही साथ डायल 112 पर भी सूचना दी जा सकती है। ताकि तत्काल आग बुझाने को टीम मौके पर पहुंच सके। - जशवीर सिंह, चीफ फायर ऑफिसर फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें