फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख मंदिरों पर नए वर्ष के पहले दिन रहेगी श्रद्धालुजनों की भीड़

विज्ञापन
शहर का प्रमुख राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर-अतीत के झरोखे विज्ञापन बुकलेट के साथ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नए वर्ष के पहले दिन की शुरूआत अपने आराध्य देव के दर्शन करके श्रद्धालुओं करना चाहते हैं। इसके कारण पहले दिन मां राज-राजेश्वरी कैलादेवी भवन, मां वैष्णोदेवी धाम, बडे़ हनुमान मंदिर के साथ यमुना किनारे स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुजनों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से होंगे मां कैलादेवी के दर्शन
-मां राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर के महंत शिवशंकर कालोनी ने बताया कि एक जनवरी 2021 को मंदिर पर कुछ नया नहीं होगा। बल्कि मंदिर रुटीन की भांति सुबह छह बजे से सवा सात बजे तक दर्शन को खुलेगा और आठ बजे से शृंगार आरती होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक माता रानी के दर्शन होंगें। वहीं शाम को तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक माता रानी के दर्शन कर सकेंगे।
रामलीला प्रांगण हनुमान गढ़ स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर के महंत पंडित जगजीवन राम मिश्र इंदौजी महाराज ने कहा कि बड़े हनुमान मंदिर पर श्रद्धालु एक जनवरी को सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक दर्शन के साथ पूजा अर्चना कर सकेंगे। वहीं शाम को चार बजे से रात्रि को नौ बजे तक दर्शन होंगे।
विज्ञापन

यमुना किनारे पसीना वाले हनुमान
मंदिर पर रहेगी श्रद्धालुओं की भीड़
नए वर्ष 2021 के पहले दिन शुक्रवार को यमुना किनारे स्थित प्राचीन पसीना वाले हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। अधिकांश युवाओं ने यमुना किनारे पसीना वाले हनुमान बाबा के दर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें