फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : महिलाओं ने निहारा चांद, पूजन कर तोड़ा निर्जला व्रत

विज्ञापन
करबाचौथ पर विभव नगर स्थित छलनी में चांद का दीदार करतीं महिला - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करवाचौथ का पर्व गुरुवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा और चांद निकलने पर छलनी की ओट से चांद के साथ पति का चेहरा देखकर पूजन किया। इसके बाद महिलाओं ने व्रत खोला। पति ने भी उपहार दिया और जमकर आतिशबाजी भी की गई। सुहागनगरी में करवाचौथ धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने गुरुवार को निर्जला व्रत रखा गया। पूरा दिन निर्जला उपवास के बावजूद महिलाओं में विशेष उमंग थी। शाम को महिलाओं ने करवाचौथ की कहानी को पढ़ा और पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद रात साढ़े आठ बजे चांद दिखा तो सुहागिनों ने छलनी से चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया और आरती की। पति ने पत्नी को जल के साथ मिठाई खिलाकर निर्जला व्रत खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें