फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर आज मंदिरों में सजेंगे फूल बंगला, बर्फानी गुफा

विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी के लिए गोपालजी का झूला पसंद करतीं युवतियां - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार में रौनक दिखी। पूजन सामग्री से लेकर कान्हा के शृंगार के सामान की खरीदारी करने के लिए पहुंचे। वहीं, हिंडौले सजाने के लिए खिलौनों की बिक्री हुई। घरों में भी महिलाएं ब्रत की तैयारियां करती रहीं। मंदिरों में भी कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर खास इंतजाम किए।
विज्ञापन

द्वारिकाधीश मंदिर, कृष्णापाडा में आज शाम छह बजे से योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक झांकी एवं भव्य फूल बंगला के दर्शन होंगे। मंदिर महंत अभिषेक गौड़ ने बताया कि रात 12 बजे जन्मोत्सव होगा। वहीं, 26 अगस्त को नंदोत्सव कार्यक्रम एवं शाम बजे से वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला होगी। गोपाल आश्रम में जय भेाले कमेटी के तत्वावधान में पंडित सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा।
शाम सात बजे से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। भजन कीर्तन रात 11 बजे तक चलेगा। तत्पश्चात भगवान बिहारीजी का पंचामृताभिषेक किया जाएगा। रात 12 बजे ठाकुरजी की महाआरती होगी। प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इधर, पेमेश्वनाथ मंदिर के प्रांगण में आज शाम छह बजे से बाबा अमरनाथ की बर्फानी गुफा सजाई जाएगी। राधा-मोहन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर में भी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 12 बजे तक धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें