पचोखरा (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद आगरा के युवक संग चली गई। किशोरी की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी की मां ने बताया कि उनकी करीब 16 वर्षीय बेटी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए आगरा निवासी सुन्नी चौहान निवासी ग्राम लड़ामदा, जगदीशपुर थाना, आगरा से बातचीत होती थी। युवक ने बेटी को अपने जाल में फंसा लिया। 12 नवंबर को बेटी घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। बेटी की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार है। सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद