फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धान के खेत में घुसा मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एसओएस ने पकड़ा

Thu, 23 Oct 2025 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जसराना के गांव नगला खुशहाल में दिखा विशालकाय मगरमच्छ
विज्ञापन
जसराना। नगला खुशहाल के बाहर धान के खेत में विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। जानकारी पर वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने माैके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सुबह खेतों की तरफ जा रहे कुछ लोगों ने धान के खेत में मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ को देखकर लोग घबरा गए। माैके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई जिनमें से कुछ लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। सूचना पर वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम पहुंची। टीम मगरमच्छ को पकड़कर अपने साथ ली गई। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
रेंजर आशीष कुमार ने बताया नहर के रास्ते मगरमच्छ खेत तक पहुंच गया। लोगों ने उसे देखकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग और वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम पहुंची। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद झाल गोपालपुर नहर में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें