फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली पुलिस से पिस्टल छीनकर भागा था बदमाश...टूंडला में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार; पैरों में लगी गोली

Fri, 23 Jan 2026 07:21 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

दिल्ली पुलिस के बीट ऑफिसर से सरकारी पिस्टल लूटने वाला शातिर अपराधी शुक्रवार शाम फिरोजाबाद के टूंडला में गिरफ्तार हुआ। मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। बदमाश की फायरिंग में एसीपी मेलविन वर्गिस और निरीक्षक रामकुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है।
 
विज्ञापन
फिरोजाबाद एनकाउंटर में बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के बीट ऑफिसर से 22 जनवरी को सरेराह सरकारी पिस्टल छीनकर सनसनी फैलाने वाला शातिर अपराधी शुक्रवार शाम को फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में गिरफ्तार हुआ। पुलिस से हुई मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में दिल्ली पुलिस के एसीपी आईपीएस मेलविन वर्गिस और स्पेशल ऑपरेशन दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के निरीक्षक रामकुमार बाल-बाल बच गए। दोनों की बुलटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है।

विज्ञापन

 
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि थाना टूंडला क्षेत्र के राजा का ताल बाईपास पर हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश अविनाश उर्फ जानू निवासी सावित्री नगर, मालवीय नगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के अनुसार, आरोपी अविनाश उर्फ जानू ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरगंज एन्क्लेव थाना क्षेत्र में एक बीट पुलिस अधिकारी पर हमला कर उसकी सरकारी पिस्टल छीन ली थी। इस वारदात में उसका एक साथी और शामिल था। दिल्ली पुलिस की टीम सर्विलांस लोकेशन के आधार पर उसके पीछे लगी थी। 
विज्ञापन


वहीं, टूडला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अविनाश उर्फ जानू राजा का ताल बाईपास क्षेत्र में स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रही है। दिल्ली और टूंडला पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें