गांधी पार्क स्थित कावेरी मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर चोर करीब 60 हजार रुपये की नकदी के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित मेडिकल स्वामी वीरेश अग्रवाल निवासी बाग छिगांमल थाना उत्तर ने बताया कि स्टोर के ऊपर दूसरी मंजिल पर उनका आफिस भी है। चोरों ने आफिस का ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।