फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारीजन सोते रहे चोरों ने किया घर साफ

Mon, 01 May 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन

विज्ञापन
नगला विश्‍नू नई आबादी में निवासी रामज्ञान सिंह परिवार के साथ रविवार रात छत पर सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान के पीछे खाली पड़े प्लाट में नसैनी लगाकर छत पर प्रवेश किया और घर में घुस गए।
विज्ञापन

चोरों ने रामज्ञान के पुत्र ओमवीर के कमरे में प्रवेश कर लिया। यहां से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणाें आभूषणों को उड़ा दिया। इसके बाद उन्होंने एक कमरे के ताले को तोड़ने की कोशिश की तो परिवारीजन जाग गए। शोर मचाने पर चोर दरवाजा खोलकर भाग गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब 70 हजार रुपये और चार सोने की चूड़ी, एक मंगलसूत्र, दो जंजीर, एक कॉलर, दो कंधौनी चांदी, दो पायल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए है। वहीं शिकोहाबाद में रविवार की रात योगेश अपने परिवार सहित एक शादी समारोह में गए हुए थे। चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर 40 हजार, आभूषण और घरेलू सामान चोरी कर ले गये। इस संबंध में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें