फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग से दहला रामकृष्ण नगर

Fri, 02 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित रामकृष्ण नगर में घर के बाहर खड़े एक्सपोर्ट व्यवसायी पर तीन बाइक सवार छह लोगों ने अंधाधुंध फायर झोंक दिए। हालांकि हमले में व्यवसायी बाल बाल बच गए। करीब 15 राउंड फायरिंग होने से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। वह घरों में दुबक गए। जान लेवा हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामकृष्णनगर निवासी शैलेंद्र तिवारी पुत्र छकौड़ी लाल तिवारी एक्सपोर्ट का कारोबार करते हैं। उनकी दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महावीर नगर निवासी अनू शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा से रंजिश है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे शैलेंद्र तिवारी अपने दोस्त नंदन शर्मा के साथ घर के दरवाजे पर खड़े थे। तभी महावीर नगर निवासी अनू शर्मा तीन बाइकों पर अपने छह साथियों के साथ पहुंचा और शैलेंद्र तिवारी को निशाना बनाने हुए फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने घर में छुप कर किसी तरह जान बचाई। गोलियां चलते ही लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। वह घरों में छिप गए। सूचना पर सीओ सिटी राजेश चौधरी, कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर करीब 15 कारतूस के खोखा बरामद कर लिए। कोतवाल उत्तर का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अनू शर्मा, चंद्रमोहन, जितेंद्र, अशोक निवासी महावीर नगर गली नंबर दो को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें