फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने स्कूल प्रबंधक से मांगी छह लाख की चौथ

Sun, 11 Sep 2016 12:32 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
दबंगों ने स्कूल प्रबंधक से मांगी छह लाख की चौथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मना करने पर बस तोड़ी, धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

दबंगों द्वारा निर्माणाधीन विद्यालय के प्रबंधक व उनके पुत्र से छह लाख रुपये चौथ की मांग की। मना करने पर दबंगों ने विद्यालय की बस में तोड़फोड़ करने के साथ ही धमकी भी दी। इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लभौआ रोड भूड़ा पर जेवियर्स एजूकेशनल एकेडमी का निर्माण प्रबंधक/सचिव सहदेव सिंह निवासी आदर्श नगर शिकोहाबाद द्वारा कराया जा रहा है। प्रतिदिन की तरह विद्यालय में निमार्ण कार्य चल रहा था। उस समय वहां पर सहदेव सिंह का पुत्र शनीराज मौजूद था। इसी दौरान आरौंज निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू मोटे पुत्र रघुवीर सिंह उर्फ मुन्नालाल अपने दो साथियों के साथ विद्यालय पहुंचा एवं चौथ के रूप में छह लाख रुपयों की मांग की। शनीराज द्वारा मना करने पर उन लोगों ने वहां खड़ी स्कूल बस में तोड़फोड़ की तथा लेबर को डराया-धमकाया। जानकारी मिलने पर जब प्रबंधक/सचिव सहदेव सिंह वहां पहुंचे उनसे भी कहा कि यदि छह लाख रुपए नहीं दिये तो विद्यालय नहीं बनने देगें, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। सहदेव सिंह ने इस संबंध में थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें