बुधवार रात चोरों ने पचोखरा के गांव नगला दल में एक मकान के ताले चटकाकर लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए।
गांव नगला दल निवासी अमित पुत्र अमर सिंह नोएडा में निवास करते हैं। जबकि उसकी मां और भाई बहन गांव में रहते हैं। कुछ दिन पूर्व अमित परिवार के साथ गांव आए थे। बुधवार को वह जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी अपने मामा तेजपाल सिंह की बेटी की शादी में भाग लेने के लिए मकान का ताला लगाकर गए थे। बुधवार रात चोरों ने अमित के घर के ताले चटका दिए। चोर करीब 80 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। गुरुवार दोपहर परिवारीजनों के लौटने पर घटना का पता चल सका। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष पचोखरा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है।