फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के घर चोरी

Fri, 24 Feb 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
एटा चौराहा गणेश नगर स्थित मकान के ताले चटकाकर चोर हजारों रुपये की नकदी, आभूषण और लाइसेंसी रिवाल्वर चुरा ले गए। परिवारीजन शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गणेश नगर निवासी शिवराम पुत्र हरनागर सिंह आर्मी में लांस नायक के पद पर तैलगांव, पुणे में तैनात हैं। वह 35 दिन की छुट्टियों में अपने घर गणेश नगर आया था। गुरुवार रात पड़ोसी कमलेश कुमार की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने वह परिवार सहित स्टेशन रोड स्थित रामेश्वरम रिसोर्ट गए थे। तभी चोरों ने मैन गेट का ताला चटकाकर घर में प्रवेश कर अलमारी में रखे 10 हजार की नकदी, हजारों रुपये के आभूषण, लाइसेंसी रिवाल्वर, बैनामा, कपड़े  आदि पार कर लिए। रात दो बजे पीड़ित परिवार को लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें