फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मौतों ने छीन ली खुशियां

Thu, 25 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा हाईवे पर हादसे की खबर से शिकोहाबाद में कोहराम मच गया। एटा चौराहे पर सन्नाटा पसर गया। हादसे के शिकार लोगों के घरों में भीड़ लग गई। घटना के बारे जिसने सुना उसके कदम पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए बढ़ गए। हादसे में अपनों को गंवाने वाले सुधबुध खो बैठे। दोनों नवविवाहिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन


छलेसर के समीप हुए हादसे में मौत के आगोश में समाए नीटू, हरेंद्र, रामवीर, कैलाश की मौत की खबर उनके परिवारीजनों को लगी तो कोहराम मच गया। पड़ोसियों ने सुना तो उनके पैरों तले भी जमीन खिसक गई। छह युवकों की मौत की खबर सुनते ही बाजार बंद हो गए।

व्यापारी होने के कारण स्थानीय व्यापारी नेता भी मृतकों के घर सांत्वना देने के साथ ही आगरा के लिए रवाना हो गए।  एक दूसरे को इस हादसे की जानकारी देने के लिए फोन की घंटियां भी बजने लगी। महिलाओं का भी रो-रोकर बुरा हाल था।  
विज्ञापन


छह माह पूर्व हुआ था नीटू और कैलाश का विवाह  
हादसे का हादसे का शिकार हुए व्यवसायी नीटू और कैलाश की शादी छह माह पूर्व ही हुई थी।  विदाई के बाद पति के साथ छह माह भी न रह सकी। शिकोहाबाद के गांव गढूमा निवासी नीटू एटा चौराहा पर परिवार के साथ रहता है और यहीं पर उसका मेडिकल स्टोर है। वहीं पड़ोसी मिष्ठान भंडार के मालिक कैलाश का भी विवाह लगभग छह माह पूर्व हुआ ही था। उनका एटा चौराहे पर ही घर है। दोनों नव विवाहिताओं की हालत को देख यहां मौजूद हर किसी की आंख नम थी।  

बिखर गया परिवार
हादसे में हरेंद्र, रामवीर और दो अन्य लोगों द्वारा मौत का दामन थामने के बाद उनका परिवार बिखर गया। मृतकों के मासूम बच्चों को इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें