फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट घर में लगी आग, सामान जला

Thu, 02 Mar 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शार्ट सर्किट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शार्ट सर्किट के कारण मटसेना के गांव बजीरपुर जेहलपुर स्थित एक मकान में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस के साथ लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गांव बजीरपुर जेहलपुर निवासी सूरजपाल परिवार के साथ निवास करते हैं। मंगलवार रात सूरजपाल परिवार के साथ घर के अंदर सो रहे थे। तभी शार्ट सर्किट से उनके घर में आग लग गई। इसके बाद शोर मचते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचती इससे पूर्व ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान सामान जल कर बर्बाद हो गया। उधर दलित युवक के घर लगी आग की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया।
आग की चपेट में आने से सूरजपाल की मासूम बेटी वंशिका के कपड़े भी जल गए थे। परिवारीजन जहां आग की तबाही का मंजर खुले आसमान के नीचे बैठकर देख रहे थे। तभी वहां खड़ी सूरजपाल की ढाई वर्षीय वंशिका के मुंह से एक ही शब्द निकल रहा था। अंकल अब क्या पहनेंगे। मेरे भी कपड़े जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें