फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 10 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
विज्ञापन
एका जेड़ा मार्ग स्थित गांव रामनगर के समीप स्कूली बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल। इस दौरान चालक बस को छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल युवक को अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना एका क्षेत्र के गांव मछरियाई निवासी नीतेश कुमार अपने साथी संदीप कुमार निवासी सलरपुर जिला मुजफ्फरनगर के साथ बाइक से एका से गांव मछरियाई जा रहा था। बाइक सवार दोनों लोग एका जेड़ा मार्ग स्थित गांव रामनगर के पास पहुंचे थे। तभी एका स्थित एक पब्लिक स्कूल की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे मेें संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नीतेश घायल हो गया। हादसा होेते ही चालक बस को छोड़कर भाग गया। बस में मौजूद बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाल लिया। एका थानाध्यक्ष का कहना है कि बस को कब्जे में लिया गया है। मृतक युवक के परिवारीजनों को सूचना भेज दी गई है। उनके आने पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जाएंगे।
मार्कशीट में गड़बड़ी ठीक कराने आया था संदीप
संदीप ने वर्ष 2011 में एका स्थित एक शिक्षण संस्था से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। मार्कशीट में गड़बड़ी को वह ठीक कराने के लिए अपने दोस्त नीतेश के यहां एका आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें