फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से बाइक चोरों तक पहुंची पुलिस

Mon, 20 Mar 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
थाना दक्षिण पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
 दो दिन पूर्व गांधी पार्क चौराहे से पकड़े गए बाइक चोर से पूछताछ कर पुलिस ने उसके एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी की नौ बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाश आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला सरस्वती नगर निवासी अजय की गांधी पार्क चौराहे से एक माह पूर्व बाइक चोरी हो गई थी। बदमाश का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। दो दिन पूर्व अजय ने अपने साथियों के साथ एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खुशीलाल निवासी बगेड़िया थाना फतेहाबाद आगरा बताया। मारपीट के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसके साथी सुनहरीलाल निवासी नगला महावीर थाना फतेहाबाद को भी दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की नौ बाइक बरामद की। हालांकि बाइक चोर को पकड़ने वाले अजय की बाइक पुलिस बरामद नहीं कर सकी। एसएसपी अजय कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी बाइक चोर गिरोह के सदस्य है। आरोपी बैंक, अस्पताल और बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास से वाहन चोरी करते थे। खुशीराम को उत्तर पुलिस ने वर्ष 2016 में बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजा था। जमानत पर आने के बाद आरोपी ने पुन: वाहन चोरी शुरू कर दी। आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। बाइक चोर गिरोह का खुलासा करने वाले दक्षिण थाने में तैनात एसआई दिनेश कुमार, प्रवेश कुमार, सिपाही दिपांशु चौधरी, हेमेंद्र प्रताप सिंह, गौरव चाहल, शरीफ खां और उदयवीर सिंह शामिल है। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें