फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता टूटने से टेंशन में आई युवती ने लगायी फांसी, मौत

Mon, 20 Mar 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
युवती ने आत्महत्या कर ली। - फोटो : social media
विज्ञापन
गोद भराई के बाद दहेज को लेकर रिश्ता टूटने से टेंशन में आई युवती फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

  कच्चा टूंडला निवासी तेज सिंह किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी नीरू 20 का विवाह सहपऊ में तय किया था। सबकुछ तय होने के बाद वर पक्ष ने बाइक और अन्य दहेज की मांग की। इस पर तेज सिंह ने अपनी स्थिति बताते हुए वरपक्ष को मनाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी और रिश्ता टूट गया। पुत्री का रिश्ता टूटने से तेज सिंह परेशान थे। पिता को परेशान देख पुत्री नीरू भी टेंशन में आ गई। सोमवार दोपहर 12 बजे करीब नीरू घर पर अकेली थी। भाई चूड़ियों की सप्लाई देने फीरोजाबाद गया था। पिता तेज सिंह मंडी गए थे और मां पड़ोस में गई थी। तभी नीरू ने पंखे पर फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंचने पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी हो सकी। चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और चिकित्सक को दिखाया लेकिन इससे पहले ही उसे नीरू की मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें