फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा रिफाइनरी के चीफ मैनेजर की पत्नी से लाखों की लूट

Thu, 02 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)।
विज्ञापन

लखनऊ से मथुरा लौट रहीं मथुरा रिफाइनरी के लैब चीफ मैनेजर की पत्नी को बाइक सवार बदमाशों ने असलाहों के बल पर लूट लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने तहरीर दी।
विज्ञापन

मथुरा रिफाइनरी के लैब मैनेजर एसएन त्रिपाठी की पत्नी विद्या त्रिपाठी कार से अपने घर लखनऊ से मथुरा लौट रही थीं। सिरसागंज की सीमा में प्रवेश करने के बाद ड्राइवर राजकुमार गोला ने गाड़ी को योगीराज होटल के पास खड़ा कर दिया और आगे का शीशा साफ करने लगे। इतने में ही तीन पल्सर सवार बदमाश आए और दो युवकों ने राजकुमार गोला और विद्या त्रिपाठी पर असलहा तान दिए। इसके बाद राजकुमार का मोबाइल छीन लिया फिर विद्या त्रिपाठी का पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया पर्स में डेबिट, क्रेडिट कार्ड, 11 हजार की नकदी और जेवर रखे थे। साथ ही बदमाश उनका मोबाइल भी छीनकर ले गए। पुलिस ने लूट की तहरीर लेकर सभी नाकों पर चेकिंग शुरू कर दी लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें